दुमका के मसलिया में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार 2 लोगों को रौंदा, पिता की मौत और पुत्र घायल .jpeg)
SRISHTI NEWS JHARKHAND
दुमका:- जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में गोविंदपुर-दुमका-साहिबगंज मार्ग पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुमकाः झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-दुमका-साहिबगंज मार्ग पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक और घायल रिश्ते में पिता पुत्र हैं।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय नरेश मरांडी और घायल पुत्र की पहचान शिवनारायण मरांडी के नाम से हुई है। घायल शिव नारायण को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
घर में दुर्गा पूजा के बीच खुशी का माहौल मातम में बदला
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 7 बजे मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पिता और पुत्र को कुचल दिया। जिससे पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया। इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों के घर में दुर्गा पूजा के बीच खुशी का माहौल मातम छा गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविंदपुर-दुमका-साहिबगंज मार्ग जाम किया
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविंदपुर-दुमका-साहिबगंज मार्ग पर मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड़ के पास बांस-बल्ला व झांड़ियां रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा और घायल बेटे के इलाज की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर मृतक की साइकिल भी पड़ी है जिसके ट्रक ने रौंद दिया है।
सड़क किनारे खेती को लेकर आपस में कर रहे थे चर्चा
जानकारी के मुताबिक दोनों पिता और पुत्र अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खेती को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे कि इसी दौरान जामताड़ा की ओर से आ रही सीमेंट लदा एक ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। बताया जाता है कि पिता साइकिल पर सवार थे और दोनों सड़क किनारे खड़े थे। इस घटना में पिता नरेश मरांडी की मौके पर मौत हो गई है जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।