लुम्बा सतबहिनी पंचायत के घटउआ खाला छठ घाट का किया निरीक्षण, छठ व्रतियों से ली जानकारी

लुम्बा सतबहिनी पंचायत के छठ घाट का हुआ निरीक्षण, छठ व्रतियों से ली गई सुविधाओं की जानकारी
सृष्टि न्यूज झारखण्ड 

ऊंटारी रोड (पलामू): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर लुम्बा सतबहिनी पंचायत के घटउआ खाला छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ऊंटारी रोड के पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता तथा पूर्व झामुमो पलामू जिला सचिव महेंद्रनाथ शर्मा ने छठ घाट पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने छठ घाट की स्थिति का अवलोकन किया और छठ व्रतियों से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर हवलदार मेजर संजय राम, पिंटू राम, बिगन राम, लालमुनी राम, प्रभु राम, अदरेश राम, महेंद्र राम, रामपुकार प्रजापति, मंजय प्रजापति, कंचन राम, राहुल पासवान, कुंदन पासवान सहित बड़ी संख्या में छठ व्रती एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

छठ घाट पर निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने मिलकर छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपनी सहभागिता दिखाई।

और नया पुराने