![]() |
| सृष्टि न्यूज झारखण्ड |
खबर -विनय पासवान हुसैनाबाद
हुसैनाबाद (पलामू): झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पलामू जिला कमेटी की ओर से दिनांक 03/11/2026 को हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया, जपला स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य टाइगर जयराम महतो के कार्यक्रम की समीक्षा करना एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा करना था।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ विश्वकर्मा ने की, जबकि मंच का संचालन जिला सचिव प्रिंस कुमार सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात सिन्हा, जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, जिला सचिव विकास कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, युवा मोर्चा सचिव पंकज यादव, हुसैनाबाद विधानसभा के नेता मुबारक अंसारी, हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रमंडलीय प्रवक्ता अमरजीत यादव उपस्थित रहे।
इसके अलावा मोहम्मदगंज प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार पासवान, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ विश्वकर्मा, हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष अविनाश सिंह एवं पिपरा प्रखंड अध्यक्ष रंजय साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

