पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह ने पुल बनवाने के लिए आगे प्रतिनिधियों से बात रखे है एवं फिलहाल बेकल्पिक रास्ता अनपे निजी खर्चों से बनवाने की आश्वासन दिए

पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह ने पुल बनवाने के लिए आगे प्रतिनिधियों से बात रखे है एवं फिलहाल बेकल्पिक रास्ता अनपे निजी खर्चों से बनवाने की आश्वासन दिए 

सृष्टि न्यूज झारखण्ड 
खबर - कुश कुमार 

टूटे पुल से ग्रामीणों की परेशानी खत्म होने की उम्मीद, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह और मुखिया प्रतिनिधि ने निजी खर्चों से बेकल्पिक रास्ता बनवाने की  दिए आश्वासन 

पलामू /ऊंटारी रोड:
ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी अक्सर बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसा ही एक मामला पलामू जिले के ऊंटारी रोड क्षेत्र के लुम्बा सतबहिनी पंचायत से सामने आया है, जहाँ कई दिनों से टूटा पुल ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। इस पुल के टूटने से लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही, स्कूली बच्चों के आवागमन, रेलवे स्टेशन आने जाने  और  किसानों को खेत तक पहुँचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस विषय पर वर्तमान प्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है 

कई दिनों से टूटा पुल बना समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल के टूट जाने से उन्हें रोजाना भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। बरसात के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। बच्चों को स्कूल पहुँचने में एवं रेलवे स्टेशन आने जाने में भारी समस्या झेलनी पड़ती है।

निजी खर्च से पुल के जगह बेकल्पिक रास्ता का निर्माण का दिए आश्वासन

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह और मुखिया प्रतिनिधि सुनील शर्मा एवं अन्य समाजसेवी आगे आए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इस पुल के जगह रास्ता का निर्माण अपने निजी खर्च से करवाएंगे। उनके इस कदम से लोगों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी परेशानी जल्द खत्म होगी।

मौके पर मौजूद रहे कई सामाज सेवी और ग्रामीन जनता 

  • ऊंटारी रोड मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार ठाकुर

  • पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ शर्मा

  • मुखिया प्रतिनिधि सुनील शर्मा

  • झारखंड आंदोलनकारी महेंद्र नाथ शर्मा

  • गौरीशंकर शर्मा, चंदन सिंह, सोनू ,सदाम, बसंत, अनिल, अजय ,रवींद्र  और गुडन

ग्रामीणों में जगी उम्मीद

ग्रामीणों जनता का कहना है कि पुल के निर्माण से न केवल उनकी आवाजाही सुगम होगी बल्कि बच्चों की पढ़ाई, किसानों की खेती-बाड़ी और आम जनजीवन भी आसान हो जाएगा। लोगों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह और मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी के इस सराहनीय कदम का स्वागत किया और धन्यवाद दिया।

और नया पुराने