रांची में टायर फटने से यात्री वैन पलटी, चार की मौत, 12 लोग घायल; घटनास्थल पर मची अफरातफरी
![]() |
| सृष्टि न्यूज झारखण्ड |
पुलिस के अनुसार, वैन में कुल 16 लोग सवार थे जो ताऊ ग्राउंड में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आयोजित आदिवासी जन आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को उप-डिवीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड की राजधानी रांची जिले में गुरुवार को एक यात्री वैन के टायर फट जाने से वाहन पलट गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे राज्य की राजधानी से लगभग 45 किलोमीटर दूर बंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंदीह में हुआ।
