पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के सतबहिनी गांव से एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है
SRISHTI NEWS JHARKHAND
पलामू :- जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के सतबहिनी गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है
गांव में एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है
बताया जा रहा है कि चोरी की ये वारदात रिटायर्ड दारोगा गुप्तेश्वर शर्मा RO जल मालिक नित्यानंद शर्मा और रिटायर्ड कर्नल योगेंद्र शर्मा के घरों में हुई है
ग्रामीणों के मुताबिक, चोर देर रात गांव के तीनों घरों को निशाना बनाकर चोरी का दिया अंजाम जब लोगों को चोरी की जानकारी मिली, तो पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई
घटना की जानकारी मिलते ही ऊंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग आसपास के इलाके में संदिग्ध लोगों की तलाश जारी है
ग्रामीणों ने इस घटना के बाद पुलिस की गश्त बढ़ाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी भी देखने को मिल रही है
घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है सुबह होते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में ऊंटारी रोड थाना पहुँच गए और पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की माँग की
ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में लगातार चोरी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस गश्ती या निगरानी में कोई सुधार नहीं हुआ है लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस चौकसी बढ़ाए, तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती है
फिलहाल इस चोरी की वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले का खुलासा करती है
