डीएफएस के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर किया गया शिविर का आयोजन
![]() |
| सृष्टि न्यूज झारखण्ड |
प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लुम्बा सतबहिनी में डीएफएस (वित्तीय सेवा विभाग) के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन स्कीम के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन संस्था अग्रगती के सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बीसी (बिजनेस करेस्पॉन्डेंट) के सहयोग से किया।
इस अवसर पर एफएलसी कमलेश मिश्रा द्वारा खाताधारकों को मौजूदा निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) खातों के केवाईसी पुनः सत्यापन, वयस्कों के लिए नए बैंक खाते खोलने, और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — जैसे पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), पीएम सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) के तहत नामांकन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही खाताधारकों को अपने खातों में नॉमिनी जोड़ने के महत्व से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के उप प्रबंधक गुड्डू दुबे ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस शिविर में जेएसएलपीएस की एफएलसीआरपी रंजीता कुमारी, विंदा देवी,शोमा देवी, बिगनी देवी, बेद प्रकाश मेहता, गौरी शंकर शर्मा, अखिलेश दीक्षित, तथा सीएसपी संचालक अरविंद मेहता ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।
शिविर में दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति रही और सभी ने वित्तीय साक्षरता एवं सरकारी योजनाओं के प्रति उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संबंधित कर्मियों और संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
.jpeg)