आईईडी विस्फोट में घायल CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र शहीद, दो जवानों का इलाज जारी; सर्चिंग तेज

झारखंड के सरांडा जंगल में आईईडी विस्फोट में घायल CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर  इलाज के दौरान राउरकेला में शहीद हो गए। दो अन्य सुरक्षा कर्मी अभी अस्पताल में भर्ती हैं।


सृष्टि न्यूज झारखण्ड 

आईए पूरा मामला जानते है 

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरांडा जंगल में शुक्रवार शाम आईईडी विस्फोट हुआ था। नक्सलियों के द्वारा रची गई इस साजिश में CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर घायल हो गए थे। उनका राउरकेला के एक अस्ताल में उपचार चल रहा था। जहां शनिवार को वो शहीद हो गए। घटना में दो अन्य सुरक्षा कर्मी एक इंस्पेक्टर और एक सहायक उप-निरीक्षक भी घायल हुए थे। इनका अभी इलाज चल रहा है। इस घटनाक्रम के बाद जवानों ने अपना सर्च अभियान घने जंगलों में तेज कर दिया है। 

इनका अभी इलाज अस्पताल में जारी है


पुलिस के अनुसार, इन विस्फोटों में इस्तेमाल आईईडी संभवतः प्रतिबंधित CPI (माओवादी) ने लगाए थे, जो झारखंड में 8 अक्टूबर से ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मना रहा है। इस अवधि के दौरान माओवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर असम के निवासी थे। उनके साथ घायल हुए इंस्पेक्टर और सहायक उप-निरीक्षक का इलाज अस्पताल में जारी है।

और नया पुराने