बरेली में तैनात दरोगा पर लोनी में दुष्कर्म का मुकदमा ll महिला बोली- कहता था बीवी बनाएगा ll वर्दी पर लगा दाग

 बरेली में तैनात दरोगा पर लोनी में दुष्कर्म का मुकदमा,, महिला बोली- कहता था बीवी बनाएगा ,, वर्दी पर लगा दाग 

SRISHTI NEWS JHARKHAND 

कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 


यूपी के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बरेली में तैनात दरोगा जय सिंह निगम के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। साल 2019 में महिला ने साहिबाबाद थाने में झगड़े का मुकदमा दर्ज कराया था। तब वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की जांच की थी। 

आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने उनसे अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद साल 2023 में वह दरोगा का स्थानांतरण हो गया और वह लोनी थानाक्षेत्र की वंथला चौकी के प्रभारी बनाए गए। यहां भी दरोगा ने उनसे दबाव में लेकर शारीरिक संबंध स्थापित किए। शादीशुदा होने की बात छिपाकर आरोपी दरोगा ने उनसे साल 2024 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की।

आरोप है कि अब दरोगा उन्हें साथ नहीं रख रहे हैं। यहां तक कि पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने का विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने साल 2024 में कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी। तब दरोगा ने उनके भाई को झूठे केस में फंसा दिया और उन्हें भी केस में फंसाने की धमकी दी। तब उन्होंने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। 

कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वर्तमान में दरोगा की तैनाती बरेली जिले में है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने