हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। यह बैठक शाम 3 बजे रांची के प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 20 से 25 प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।
जानकारों की मानें तो इस बार बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। किसानों पर बड़ा फैसला संभव चर्चा का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होगा चक्रवात तूफान ‘मोंथा’ से किसानों की फसलों को हुआ नुकसान। कृषि विभाग ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया हैजिसके तहत प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता या मुआवजा राशि देने पर निर्णय लिया जा सकता है।
15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सरकार इस बार इसे विशेष रूप से मनाने की तैयारी में है। मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा, जहां मुख्यमंत्री कई नई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।अभियंताओं के लिए राहत की खबर लंबे समय से अभियंताओं की पदोन्नति, स्थानांतरण औरसेवा शर्तों में एकरूपता की मांग चल रही थी।इस बैठक में इन प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है,जिससे अभियंताओं के कैडर प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी।विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति,ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा,और राज्य में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की जा सकती है।सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड:
सरकार गठन के एक साल पूरे होने पर,राज्य में चल रही जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा भी इस बैठक का हिस्सा होगी।तो देखना दिलचस्प होगा कि आज की बैठक से राज्य के किसानों, अभियंताओं और आम जनता के लिए कौन-कौन से बड़े फैसले निकल कर आते हैं।
