जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा उंटारी रोड रामनवमी पर निकला भव्य जुलूस, उमड़ा जनसैलाब
सृष्टि न्यूज झारखंड
संवाददाता :- नंदन कुमार
शौर्य और भक्ति का प्रदर्शन
सृष्टि न्यूज झारखंड:- पूरा इलाका जय श्री राम जी के नारेबाजी और वीर हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहा।अखाड़ा प्रदर्शन: जुलूस में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों (तलवार, लाठी और डंडे) के साथ हैरत अंगेज कलाबाजी और शौर्य का प्रदर्शन किया।झांकियां: भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के किनारे लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उंटारी रोड पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। प्रखंड के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर जुलूस की निगरानी की ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है
उंटारी रोड में हर साल रामनवमी का जुलूस आपसी भाईचारे और भक्ति की मिसाल पेश करता है। इस बार की भीड़ और उत्साह है !
