झारखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

 

मौसम अपडेट भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार-झारखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

सृष्टि न्यूज झारखंड

संवाददाता:-नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- देश के अधिकांश हिस्सों में जारी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू (Heatwave) के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। क्षोभमंडल (Troposphere) में सक्रिय हो रहे एक नए चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण आज, 29 अप्रैल से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल सहित देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने की संभावना है। विशेष रूप से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार-झारखंड तक एक मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय हो रहा है।

आज 29 अप्रैल को बिहार और झारखंड में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है। उत्तर और पूर्वी भारत के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।पूर्वी भारत के निवासियों, विशेषकर किसानों को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर अत्यधिक सावधान रहने को कहा गया है।असम और आसपास के पूर्वोत्तर राज्यों में भी बिजली गिरने और तेज हवाओं से जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।

बदलते मौसम और तेज आंधी-तूफान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है:

आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या कच्चे मकानों के नीचे शरण न लें। पक्के मकानों में रहना ही सुरक्षित है।

खेतों में काम कर रहे किसान मौसम खराब होते ही तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। कटी हुई फसल को ढक कर रखें।

80-85 किमी की रफ्तार वाली हवाओं के दौरान वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है, यात्रा टालने की कोशिश करें।

मोसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवाती सिस्टम के सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक तापमान में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे दिल्ली से लेकर बिहार तक लू की मार झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

और नया पुराने