वर्दी में अपराधी बोकारो में पुलिस-क्रिमिनल का किया पर्दाफाश 28 पुलिसकर्मि निलंबित

 झारखंड में  पुलिसकर्मियों पर ऐतिहासिक एक्शन बोकारो में पूरा थाना सस्पेंड 28 पुलिसकर्मियों निलंबित 

A I image


सृष्टि न्यूज झारखंड

संवाददाता:- नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- बोकारो झारखंड के बोकारो जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक बड़ा खुलासा हुआ है। अपराधियों से सांठगांठ और एक अपहरण व हत्या के मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में बोकारो एसपी ने पिण्ड्राजोरा थाना के पूरे 28 पुलिसकर्मियों को एक साथ निलंबित कर दिया गया है ! 

यह मामला झारखंड पुलिस की छवि सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। एक तरफ जहां स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से एक मां को अपनी बेटी गंवानी पड़ी, वहीं दूसरी तरफ उच्चाधिकारियों की त्वरित कार्रवाई ने यह उम्मीद जगाई है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरी कार्रवाई 24 जुलाई 2025 को दर्ज हुए एक अपहरण के मामले से जुड़ी है। खुंटाडीह निवासी रेखा देवी ने अपनी 18 वर्षीय बेटी पुष्पा महतो के लापता होने की शिकायत पिण्ड्राजोरा थाने में दर्ज कराई थी।

आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों ने मामले को सुलझाने के बजाय इसे कमजोर करने की कोशिश की। जांच में पाया गया कि पुलिसकर्मी न केवल जांच में लापरवाही बरत रहे थे, बल्कि आरोपियों के साथ सीधे संपर्क में भी थे।

SIT की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT ने जैसे ही कमान संभाली, कार्रवाई की तस्वीर बदल गई 

एक साथ पूरे थाने के स्टाफ पर इस बड़ी कार्रवाई ने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ मिलीभगत और आम जनता की शिकायतों पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी कार्यालय द्वारा शनिवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, निलंबित होने वालों में शामिल हैं !10 सब-इंस्पेक्टर (SI) 05 सहायक उप-निरीक्षक (ASI) 02 हवलदार 11 सिपाही


और नया पुराने