ऊंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की किल्लत और खराब पड़े जल स्रोतों सराहनीय कदम, अजय कुमार गुप्ता

 ऊंटारी रोड खराब चापाकल और जलमीनार की  समस्या से बड़ी राहत 


सृष्टि न्यूज झारखण्ड
समाचार:- नन्दन कुमार  

सृष्टि न्यूज झारखण्ड:- ऊंटारी रोड पलामू प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की किल्लत और खराब पड़े जल स्रोतों को लेकर जिला परिषद प्रत्याशी अजय कुमार गुप्ता ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने गाँव की समस्या मेरा समाधान अभियान की शुरुआत करते हुए जनता से सीधे जुड़ने की अपील की है।

फोटो भेजें समाधान पाएं

अजय कुमार गुप्ता ने ऊंटारी रोड प्रखंड की जनता से आग्रह किया है कि उनके क्षेत्र में कहीं भी कोई चापाकल खराब हो या जलमीनार ठप पड़ी हो, तो उसकी फोटो खींचकर उन्हें भेजें। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वे प्रशासन और अपनी तकनीकी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर उसे जल्द से जल्द ठीक कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है। अजय कुमार गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मेरी यह सेवा सदैव निःशुल्क है और रहेगी। जनता को किसी भी बिचौलिए या दलाल के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। समाजसेवा का मेरा यह जज्बा राजनीति से प्रेरित नहीं, बल्कि जन-सेवा के प्रति समर्पित है।

जन-सेवा का संकल्प

क्षेत्र में चर्चा है कि चुनाव से पहले ही इस तरह की सक्रियता जनता के बीच प्रत्याशी की साख को मजबूत कर रही है। अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं बल्कि प्रखंड के हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने खुद को 'घर का बेटा बताते हुए लोगों से बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा करने को कहा है।

आप भी कर सकते हैं संपर्क

यदि आपके मोहल्ले या गाँव में पानी की समस्या है, तो नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत सूचित करें

नाम:- अजय कुमार गुप्ता ( जिला परिषद प्रत्याशी, ऊंटारी रोड )

संपर्क सूत्र:  8210420194

और नया पुराने