मझिआंव-कांडी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा

 गढ़वा में दर्दनाक हादसा शराब के नशे में टेम्पू चलाने के आरोप, 27 वर्षीय युवक की मौत


सृष्टि न्यूज झारखंड /  नंदन कुमार

सृष्टि न्यूज झारखंड :- गढ़वा जिले के मझिआंव-कांडी मार्ग पर मोखापी और जयनगरा के बीच रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय कुमार पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कांडी थाना क्षेत्र के ढेलकाडीह बरवाडीह गांव का निवासी था और पटना में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि टेम्पू चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और टेम्पू पलट गया। हादसे में कुमार पासवान टेम्पू के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी मझिआंव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि चालक को पहले भी पंचायत द्वारा कई बार नशे में वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

मृतक अपनी वृद्ध मां का इकलौता सहारा और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी प्रक्रिया पूरी कराकर दुर्घटना बीमा के तहत मिलने वाली करीब ₹5 लाख की सहायता राशि मृतक की बेसहारा मां को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।



और नया पुराने