गढ़वा में स्व. रामविलास पासवान की 80वीं जयंती मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
रिपोर्टर,माईकल जैम्सन / सृष्टि न्यूज झारखंड
सृष्टि न्यूज झारखण्ड:- अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद (पंजीकृत: S/8759/1977) की जिला गढ़वा इकाई द्वारा रविवार, 5 जुलाई 2026 को ग्राम बहियार, प्रखंड रमना, जिला गढ़वा में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पद्म भूषण सम्मानित एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राम बड़ाई पासवान ने की। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए हुए आदर्शों और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान का संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा का संकल्प माना। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा का संदेश आज भी देश की नई पीढ़ी को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद झारखंड प्रदेश उप महासचिव सह कार्यकारिणी प्रमंडलीय अध्यक्ष पलामू श्री बिंदेश्वर पासवान, श्री अनिल पासवान (बक्सर, बिहार), श्री पिंटू पासवान सहित बड़ी संख्या में पासवान समाज के लोग एवं परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम स्वरूप सिंह दुसाध, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सलाहकार श्री शंभू प्रसाद तथा पलामू प्रमंडल एवं गढ़वा जिला कमेटी की ओर से भी स्व. रामविलास पासवान को विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन अर्पित किया गया।
