डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर मनाया गया शिक्षक दिवस, सतबहिनी स्कूल में दिखा उत्साह
![]() |
| सृष्टि न्यूज झारखण्ड -कुश कुमार -समाचार संपादक |
उंटारी रोड। उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, सतबहिनी में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया तथा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे हमें किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, मेहनत और जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की श्रीमती सरिता कुमारी, उमाशंकर सर, नागेन्द्र सर, श्रतु सर, शैलेश सर, आलेख सर, वैष्णवी कुमारी सिंह, गौरीशंकर शर्मा एवं राजेश शर्मा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेहनत, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय का माहौल सम्मान, उत्साह और उमंग से भरा रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस विशेष दिन को यादगार बनाया।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की गई।
