पटना में गंगा जल और 75 किलो दूध से हुआ पीएम मोदी का अभिषेक, 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
![]() ![]() |
| सृष्टि न्यूज झारखण्ड |
काली घाट पर विशेष पूजा और अभिषेक
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के तैलचित्र का 75 किलो दूध और गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद आरती उतारी गई और जन्मदिन का केक भी काटा गया। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतकर वे प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन का खास तोहफ़ा देंगे।
नेताओं ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देने में पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता आगे रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा
“मोदी जी का बिहार के प्रति विशेष लगाव है। आज हर बिहारवासी जन्मदिन पर उन्हें कोटि-कोटि बधाई दे रहा है। अनंत शक्ति, कर्मयोगी, दृढ़निश्चय का प्रतिमान… सूर्य की तेज़ से शत्रुओं को सबक सिखाते हैं और चांद की शीतलता से आमजन को सींचते हैं।”
वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा –
“विश्व के सबसे महान, सबसे प्रेरणादायी और इतिहास रचने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन पर मेरी तरफ से अनंत शुभकामनाएं। आपने भारत को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया और हर भारतीय के दिल में आत्मगौरव की मशाल जलाई है। आपका ‘विकसित भारत 2047’ का सपना अब पूरे देश का संकल्प बन चुका है।”
देशभर में उत्सव का माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता सेवा कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और सामाजिक कार्यों के जरिए जश्न मना रहे हैं। पटना के काली घाट का यह उत्सव खास चर्चा का विषय बना रहा।


.jpeg)
