"झारखंड के मेदिनीनगर से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहाँ जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ll JHARKHAND KE MEDININAGAR SE EK ACHHI KHABAR

झारखंड के मेदिनीनगर से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहाँ जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सृष्टि न्यूज झारखण्ड 

खबर - कुश कुमार 

झारखंड के मेदिनीनगर से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहाँ जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूक करना था।"

 प्रतियोगिता हॉल, बच्चे क्विज में भाग लेते हुए

मेदिनीनगर में पलामू जिला स्वास्थ्य समिति, आईसीटीसी और फर्ज लक्षित परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय यानी जिला स्कूल के प्रशाल में हुआ।

इस प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों में आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल रहे।

विजेताओं की घोषणा

प्रथम पुरस्कार – मुख्यमंत्री एक्सीलेंस (जिला स्कूल) के शिवलाल मेहता और गुड़गुडिया

द्वितीय पुरस्कार – राजकीयकृत गिरिविर प्लस-2 हाई स्कूल के कार्तिक शर्मा और ज्ञानचंद साहु

तृतीय पुरस्कार – राजकीयकृत सूरत प्लस-2 हाई स्कूल, लोहड़ा के जितेंद्र कुमार और गौरव कुमार

इन विजेता टीमों को अब 18 सितंबर को रांची के नामकुम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

"रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में एचआईवी/एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। मेदिनीनगर में हुई इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षकों और परियोजना से जुड़े कई पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और नया पुराने