छठ पूजा के दौरान रांची में हुआ बड़ा हादसा,,न्यू मधुकम तालाब में 12 साल का बच्चा डूबा 
फोटो- न्यू मधुकम तालाब छठ घाट
रांची:- बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है. जहां छठ पूजा के दौरान न्यू मधुकम तालाब में 12 साल के बच्चे की डूबने की सूचना है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के बाद बच्चा तालाब में नहा रहा था. इस दौरान गहरे पानी में चला गया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.