फर्जी BLO और साइबर ठगी पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान का बयान ,,मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

 फर्जी BLO और साइबर ठगी पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान का बयान ,,मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

सृष्टि न्यूज झारखण्ड 

स्वास्थ्य मंत्री :- ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से उनके बयान का गलत अर्थ निकाल रहे हैं और जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी BLO और साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हाल ही में जामताड़ा में फर्जी BLO और साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर दिए गए अपने बयान को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके वक्तव्य को राजनीतिक रूप से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता बिल्कुल अलग है। मंत्री ने कहा कि जामताड़ा क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि कुछ लोग नकली BLO बनकर गांवों में घूम रहे हैं और मतदाता सूची से नाम काटने का भय दिखाकर पैसे की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी केवल उन अपराधियों और ठगों के संदर्भ में थी, जो BLO का भेष बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे असली BLO का कोई संबंध नहीं है। असली BLO निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका अत्यंत सम्माननीय है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी BLO के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी नहीं की है, बल्कि उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों का हमेशा सम्मान किया है।
और नया पुराने