नाराज पहली पत्नी ने पति की करवा दी हत्या, पति ने दूसरी शादी रचाई थी ,,दो लोग हुए गिरफ्तार
सृष्टि न्यूज झारखण्ड
खूंटी जिले में एक सप्ताह पहले हुई रंजीत महतो नामक शख्स की एक हफ्ते पहले हुई हत्या का राज खुल गया है। हत्या पारिवारिक रंजिश और दूसरी शादी से उपजे विवाद के कारण की गई थी।
रांची: झारखंड के खूंटी जिले में रंजीत महतो नामक शख्स की एक हफ्ते पहले हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने उसकी पहली पत्नी सुगी देवी और उसके भांजे सोनू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह हत्या पारिवारिक रंजिश और दूसरी शादी से उपजे विवाद के कारण की गई थी। खूंटी जिले के डहुपिड़ी के पास कदमा तालाब किनारे 31 अक्टूबर को एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। अगले दिन शव की पहचान रांची के सोनाहातू निवासी रंजीत महतो के रूप में हुई। वह खूंटी शहर के गिरजाटोली, महावीर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।

एसडीपीओ वरुण कुमार रजक ने शुक्रवार को बताया कि रंजीत की हत्या के पीछे उसकी दूसरी शादी मुख्य कारण बनी। उसने रेणु देवी नामक महिला से दूसरा विवाह किया था, जिससे उसकी पहली पत्नी सुगी देवी नाराज थी। इसी रंजिश में उसने अपने भांजे सोनू महतो और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।
जांच के बाद पुलिस ने खूंटी के डहुगुटू निवासी सुगी देवी और अमृतपुर निवासी सोनू महतो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि सोनू महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भुजाली, पेट्रोल की बोतल और घटना के दौरान पहने गए कपड़ों के जले हुए अवशेष बरामद किए
पुलिस के अनुसार, कपड़ों को साक्ष्य मिटाने के लिए जलाया गया था। इस हत्याकांड का खुलासा एसडीपीओ वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में गठित टीम ने किया। टीम में थाना प्रभारी मोहन कुमार, एसआई सीताराम दांगी, आदित्य कुमार, एएसआई अंजना मेरी बाड़ा, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस इस मामले में शामिल दो अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है