पलामू में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत, ओवरडोज बताया कारण
सृष्टि न्यूज झारखण्ड
पलामू:- जिले के पांकी में झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक मंझौली निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र आदर्श कुमार था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम बुखार की शिकायत पर आदर्श को पांकी में क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर इस्लाम अंसारी के पास इलाज के लिए ले जाया गया था।
डॉक्टर:- ने जांच के बाद मलेरिया बताते हुए इंजेक्शन और दवा दी तथा बच्चे को घर भेज दिया। शाम होते-होते बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन दोबारा डॉक्टर से मिले तो उन्होंने स्थिति सामान्य होने का आश्वासन दिया। रात करीब 12 बजे आदर्श की हालत गंभीर हो गई, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ड्यूटी:- पर तैनात चिकित्सक ने मौत का कारण दवा की ओवरडोज बताया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा है।
परिजनों:- ने प्रशासन से झोलाछाप डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई, मुआवजे की मांग और अवैध क्लिनिक को बंद करने की गुहार लगाई है।