उंटारी रोड में नन्दन स्टूडियो एवं ऑनलाइन सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य खोखन राम एवं भोला राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टूडियो एवं ऑनलाइन सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सब इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य खोखन राम ने कहा कि नन्दन स्टूडियो एवं ऑनलाइन सेंटर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को फोटो स्टेट, ऑनलाइन आवेदन, आधार, पैन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, फोटो एवं अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए अब दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। इससे आम लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
संचालक का बयान:-
वहीं नन्दन स्टूडियो के संचालक नन्दन कुमार ने बताया कि सेंटर में आधुनिक सुविधाओं के साथ फोटो स्टूडियो, ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा, सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य एवं अन्य डिजिटल सेवाएं उचित दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और खुशी से भरा रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
