जपला–छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 30 लाख से अधिक का नुकसान | Srishtinewsjharkhand

 

जपला–छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 30 लाख से अधिक का नुकसान



Srishti News Jharkhand


फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू

पलामू:
पलामू जिले के जपला–छतरपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित मनोज इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दुकान मालिक मनोज कुमार को आग लगने की सूचना अहले सुबह मिली, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई।

कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

इस अगलगी की घटना में दुकान में रखे
वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एलसीडी टीवी, रूम हीटर, ब्लोअर, एसी सहित अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए।

30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान

प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आगजनी में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस घटना ने दुकानदार की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह बर्बाद हो चुका था।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके और वह दोबारा अपने व्यवसाय को खड़ा कर सके।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

और नया पुराने