मझिआंव प्रखंड अंतर्गत पथ पर खरसोता मोड़ के समीप प्रस्तावित आरसीसी नाली निर्माण कार्य

 मझिआंव प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य में बाधा डालने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई।

सृष्टि न्यूज झारखंड 

खबर नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड :- मझिआंव प्रखंड अंतर्गत  पथ पर खरसोता मोड़ के समीप प्रस्तावित आरसीसी नाली निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे स्थित गैर मजरूआ भूमि पर अतिक्रमण कर कार्य बाधित किए जाने की शिकायत ग्रामीणों एवं संवेदक द्वारा की गई।

शिकायत मिलते ही मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया। संबंधित अंचल के राजस्व कर्मी एवं अमीन को मौके पर बुलाकर स्थल की विधिवत मापी करवाई गई। मापी के दौरान भूमि की स्थिति स्पष्ट की गई और विकास कार्य में आ रही बाधा को दूर करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर ही स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आरसीसी नाली निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जलजमाव जैसी समस्याओं से शीघ्र राहत मिल सके।

इस अवसर पर कहा गया कि जनहित एवं विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। जनता की सुविधा, क्षेत्र का समग्र विकास और कार्यों में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनप्रतिनिधि ने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। 

और नया पुराने