कल से झारखंड विधानसभा के षष्ठम सभा का पंचम (बजट) सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। सत्र के सफल और सुचारु संचालन को लेकर आज विधानसभा परिसर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।
सृष्टि न्यूज झारखंड
खबर:-नंदन कुमार
सृष्टि न्यूज झारखंड:- बैठक की अध्यक्षता माननीय विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने की। बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आगामी बजट सत्र को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रखने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बजट सत्र राज्य के विकास और नीतिगत निर्णयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी दलों का सहयोग आवश्यक है।
गौरतलब है कि इस बजट सत्र में राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा, साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न विधेयकों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
सभी दलों ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता जताई।
अधिक जानकारी के लिए सृष्टि न्यूज झारखंड से संपर्क करे
Address: Office :- Untari Road Satbahini, Palamu 822120 (JH) विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 8207495793
