रांची–साहिबगंज के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

 रांची–साहिबगंज के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर  80 -100 की दूरी घटेगी 

सृष्टि न्यूज झारखंड 

संवाददाता :- नन्दन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- झारखंड में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत रांची से साहिबगंज के बीच नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर (एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेस-वे) प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच आवागमन पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगा।

प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे से रांची और साहिबगंज के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले कई ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा संपर्क मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा के साथ-साथ व्यापार और विकास के नए अवसर भी मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार इस सड़क के निर्माण से रांची और साहिबगंज के बीच की दूरी करीब 80 से 100 किलोमीटर तक कम हो सकती है, जिससे यात्रा का समय भी काफी घट जाएगा।

परियोजना के लिए नया एलायमेंट तैयार किया जाएगा। इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर काम अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले फरवरी के अंत में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एक टीम ने क्षेत्र का दौरा कर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रारंभिक स्तर पर राय-मशविरा भी किया है।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से राज्य की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

और नया पुराने