शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत कई लोग घायल

 बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा शीतलाष्टमी मेले में मची भगदड़ 8 महिलाओं की मौत कई घायल

सृष्टि न्यूज झारखंड 


संवाददाता :- नंदन कुमार 

बिहारशरीफ (नालंदा):- बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध माता शीतलाष्टमी मंदिर में मंगलवार की सुबह भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 8 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे का मुख्य कारण

आज चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण माता शीतला के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

अत्यधिक भीड़ अंतिम मंगलवार की महत्ता के कारण हजारों की संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा थे।

अचानक मची अफरा-तफरी: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर के संकरे रास्ते में अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते भगदड़ का रूप ले लिया। कई महिलाएं जमीन पर गिर गईं और भीड़ के नीचे दब गईं।

मृतकों और घायलों की स्थिति

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में से अब तक दो महिलाओं की पहचान हो पाई है:

रीता देवी (50 वर्ष) – निवासी नालंदा।

रेखा देवी (45 वर्ष) – निवासी नालंदा। 

वहीं मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

और नया पुराने