ऊंटारी रोड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील

ऊंटारी रोड में भाईचारा बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

ऊंटारी रोड़ (संवाददाता):-नन्दन कुमार 

आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को ऊंटारी रोड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष गिरी ने की।


बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रामशीष पासवान, अंचल अधिकारी (सीओ) वासुदेव राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार भगत, जिला परिषद प्रत्याशी अजय गुप्ता,उप प्रमुख खोखन राम, मुरमा खुर्द के मुखिया रामबचन राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



इस दौरान सभी पर्वों को आपसी भाईचारे एवं समन्वय के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। साथ ही, डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात भी कही गई।


थाना प्रभारी संतोष गिरी ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार आपसी सहयोग, प्रेम और एकता का प्रतीक होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।


बैठक में सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार, मुन्ना लाल जामुदा, सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, अगस्त तिवारी, धन्जु शर्मा, बजरंगी साह, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश मेहता, अशोक सिंह, अजय सिंह, लालमुनी पासवान, भरदुल पासवान, संतोष पांडेय, अरविंद मेहता, चंदन सिंह, उमा तिवारी एवं शर्मिला सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



और नया पुराने