पलामू हत्याकांड: सुहाग का कत्ल, रिश्तों की मर्यादा हुई शर्मसार

शादी के महज़ कुछ साल एक मासूम बच्चा और फिर ये खौफनाक अंजाम 

सृष्टि न्यूज झारखंड 

संवाददाता :- नंदन कुमार 

झारखंड के पलामू से आई इस खबर ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक पत्नी ने प्रेमी के चक्कर में अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि उस बर्बरता का है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

रिश्तों के विश्वास और पवित्रता को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप दहल जाएंगे। झारखंड के पलामू जिले में एक पत्नी ने अपने ही सुहाग के साथ वो किया, जिसकी कल्पना कोई दुश्मन भी नहीं कर सकता।

 घटना पलामू  के कतरी गांव का खौफनाक सच

मामला नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव का है। 15 मार्च को यहां के रहने वाले पंकज यादव का शव उसी के कमरे में बरामद हुआ। पंकज की पत्नी, पिंकी देवी उर्फ मधु, ने पुलिस के सामने इसे आत्महत्या बताने का नाटक किया। लेकिन पुलिस की पैनी नजर और पंकज के परिवार के शक ने इस 'सुसाइड' की कहानी के पीछे छिपे खौफनाक कत्ल का पर्दाफाश कर दिया।

ममता पर भारी पड़ा अवैध संबंध

आपको बता दें कि पंकज और पिंकी की शादी साल 2024 में हुई थी। पंकज मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता था और साल में बस एक-दो बार घर आता था। इसी दूरी का फायदा उठाकर पिंकी का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। हैरानी की बात यह है कि इस दंपति का एक साल का बच्चा भी है, लेकिन पिंकी ने अपने मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया छीनने में एक पल की भी देरी नहीं की।

वारदात की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

जांच में जो खुलासे हुए, उन्होंने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। प्रेमी के प्यार में अंधी हो चुकी पिंकी ने पंकज को रास्ते से हटाने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची

  • पहले पंकज के खाने में जहर मिलाया गया।

  • जब पंकज बेसुध हुआ, तो पिंकी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया।

  • नफरत इस कदर थी कि आरोपी पत्नी ने अपने पति के शरीर को कई जगहों से दांतों से काट खाया

आरोपी महिला का अपने मायके में एक युवक के साथ अवैध संबंध था। प्रेमी के उकसावे पर ही उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।" – सतीश कुमार, थाना प्रभारी

पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रिश्तों में बढ़ती यह हैवानियत हमें किस ओर ले जा रही है !


और नया पुराने