धुरकी थाना परिसर में होली, रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

 धुरकी थाना परिसर में होली, रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

सृष्टि न्यूज झारखंड 


रिपोर्टर:- नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना परिसर में आगामी होली, रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी (पु0अ0नि0) जनार्दन राउत ने की। इस दौरान अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में थाना क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में शांति समिति के सदस्यों और पुलिस प्रशासन ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

और नया पुराने