केचकी रेलवे स्टेशन (बरवाडीह प्रखंड, लातेहार) में रेलवे पटरी के चौड़ीकरण का कार्य

 केचकी रेलवे स्टेशन (बरवाडीह प्रखंड, लातेहार) में रेलवे पटरी के चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेजी से जारी है। 

सृष्टि न्यूज झारखंड 
संवाददाता:- नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- यह स्टेशन पूर्वी मध्य रेलवे के अंतर्गत धनबाद रेल मंडल का हिस्सा है। रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस विस्तार कार्य से क्षेत्र के रेल संचालन में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

लातेहार और आसपास का इलाका कोयला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, जिसके कारण इस रूट पर मालगाड़ियों का दबाव काफी अधिक रहता है। मालगाड़ियों की अधिक आवाजाही के चलते यात्री ट्रेनों का परिचालन अक्सर प्रभावित होता है और कई बार सवारी गाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चलती हैं।

रेलवे पटरी के चौड़ीकरण और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण से ट्रेनों की आवाजाही में संतुलन बनेगा। इससे मालगाड़ियों और यात्री गाड़ियों दोनों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि कार्य समय पर पूरा होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

और नया पुराने