Gulf क्षेत्र में तनाव बढ़ा, झारखंड सरकार अलर्ट — प्रवासियों के लिए हेल्पलाइन जारी
संवाददाता:-नंदन कुमार
झारखंड:- Gulf region में तेजी से बदल रहे हालात ने चिंता बढ़ा दी है। वहां रह रहे झारखंडवासियों समेत सभी भारतीयों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है। कहा गया है कि देश हर परिस्थिति में अपने नागरिकों के साथ खड़ा है।
झारखंड सरकार ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से भी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi और विदेश मंत्री S. Jaishankar से अपील की गई है कि जो भी भारतीय नागरिक स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विशेष रूप से Gulf देशों में रह रहे झारखंड के प्रवासियों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। सरकार ने इसके लिए टोल फ्री, लैंडलाइन और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री): 1800-3456-526
लैंडलाइन: 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058
व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432
झारखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
झारखंड सरकार आपकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और आपके साथ खड़ी है।
SRISHTI NEWS JHARKHAND
आपकी आवाज़, आपका प्रयास !
