रतनगढ़ में RTO चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवर घायल, मारपीट का आरोप

 राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है


संवाददाता:-नंदन कुमार 

रतनगढ़:- राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में 1 मार्च की सुबह RTO चेकिंग के दौरान एक ट्रक ड्राइवर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, RTO इंस्पेक्टर सुरेश विश्नोई  ने बीकानेर से बदायूं माल लेकर जा रहे ट्रक ड्राइवर एहसान खान की गाड़ी जांच के लिए रोकी।

आरोप है कि कैश चालान को लेकर हुए विवाद और कहासुनी के दौरान ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि सिर पर जोरदार प्रहार किया गया, जिससे आंख के पास गंभीर चोट आई और लगातार खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय ड्राइवर रोज़े में थे। चोट लगने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

यह भी आरोप है कि गाड़ी रोकते ही ड्राइवर का मोबाइल फोन भी ले लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घायल ड्राइवर बार-बार अपना मोबाइल वापस मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।


और नया पुराने