गढ़वा पंचायत चुनाव 2027: तेज हुई राजनीतिक हलचल, प्रभात कुमार दुबे बने चर्चा का केंद्र

 पंचायत चुनाव 2027 को लेकर गढ़वा में सरगर्मी, प्रभात कुमार दुबे की दावेदारी पर चर्चा
सृष्टि न्यूज झारखण्ड 

गढ़वा:-  झारखंड – वर्ष 2027 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच पूर्व छात्र नेता एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात कुमार दुबे (PD) का नाम संभावित उम्मीदवारों की सूची में प्रमुखता से उभर रहा है।

प्रभात कुमार दुबे, जो छात्र राजनीति के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे हैं, अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (JLKM) के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वर्तमान समय में वे क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

स्थानीय स्तर पर उनकी बढ़ती सक्रियता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण उन्हें एक उभरते हुए युवा नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी लगातार उपस्थिति और लोगों से सीधे संवाद ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है।

सूत्रों के अनुसार, प्रभात दुबे जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए पहल कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनका जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि प्रभात कुमार दुबे वर्ष 2027 के पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरते हैं, तो गढ़वा की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि, अब तक उनके द्वारा चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके समर्थकों में उत्साह और उम्मीदें साफ तौर पर देखी जा रही हैं। 

और नया पुराने