बिश्रामपुर में झारखंड ग्रामीण बैंक का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 बिश्रामपुर में झारखंड ग्रामीण बैंक का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

सृष्टि न्यूज झारखंड 

संवाददाता:- नंदन कुमार

पलामू जिले के बिश्रामपुर स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक की विश्रामपुर शाखा में बुधवार शाम लगभग छह बजे बैंक का आठवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक कर्मियों, ग्राहकों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक उज्ज्वल कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन उप शाखा प्रबंधक साकेत राज ने किया। स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर खुशियाँ बांटी गईं और बैंक की अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

शाखा प्रबंधक उज्ज्वल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि बैंक की प्रगति में ग्राहकों का अटूट विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में बैंक के कर्मचारियों ग्राहकों  स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बैंक की प्रगति पर खुशी व्यक्त की। इस दौरान बैंक के बेहतर कार्यों की सराहना की गई और भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का संकल्प लिया गया।


झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें: 

🌐 Website: [www.srishtinewsjharkhand.com

📺 Srishti News Jharkhand - आपकी आवाज़, आपकी पहचान।


और नया पुराने