असम के चुनावी रण में हेमंत सोरेन की एंट्री गामोछा पहनकर चाय बागान मजदूरों के हक में भरी हुंकार

 झारखंड के CM हेमंत सोरेन का असम में हुंकार: चाय बागान मजदूरों और आदिवासियों को एकजुट करने का आह्वान

सृष्टि न्यूज झारखंड 

संवाददाता:- नंदन कुमार 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजबत विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सोरेन यहाँ पार्टी प्रत्याशी प्रीति रेखा बारला के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे।

पारंपरिक असमिया वेशभूषा और ‘गामोछा’ धारण कर मंच पर पहुंचे सोरेन ने स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मान जताते हुए आदिवासी समाज और चाय बागान मजदूरों की एकजुटता का आह्वान किया। मंगलवार को गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी असम पहुंच गई और चुनावी सभाओं में भाग लिया।

कल्पना सोरेन ने भी संभाला मोर्चा

हेमंत सोरेन के साथ-साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मंगलवार को असम पहुंच गईं। उन्होंने भी विभिन्न चुनावी सभाओं में भाग लेकर महिला मतदाताओं और युवाओं के बीच पैठ बनाने की कोशिश की। कल्पना सोरेन की मौजूदगी ने सभा में भारी उत्साह भर दिया, जिससे यह स्पष्ट है कि झामुमो असम में झारखंडी मूल के मतदाताओं को साधने की बड़ी रणनीति पर काम कर रही है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर झारखंड और असम के सांस्कृतिक जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा

सोरेन ने आदिवासी समाज को अपनी जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए एक मंच पर आने का आह्वान किया।

उन्होंने असम के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उनके अधिकारों के लिए लड़ने का संकल्प दोहराया।

विपक्ष पर प्रहार करते हुआ सोरेन ने स्थानीय सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए झामुमो को हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बताया।

और नया पुराने