ट्रैक्टर ने ली दो जान, मदद करने पहुँचे भीम आर्मी नेता सेराज खान को पुलिस ने किया हमला

 गढ़वा अवैध बालू ट्रैक्टर ने ली दो जान, मदद करने पहुँचे भीम आर्मी नेता सेराज खान को पुलिस ने बेरहमी से पीटा गाड़ी के शीशे तोड़े



झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो मानवता और कानून व्यवस्था दोनों को शर्मसार करती है। जहाँ एक तरफ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए, वहीं दूसरी ओर पीड़ितों की आवाज़ उठाने पहुँचे सामाजिक कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता का नंगा नाच देखने को मिला है।

घटना 16 अप्रैल 2026 शाम लगभग 6:00 बजे की है। गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया मोड़ पर अवैध बालू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पीड़ित परिवार की पुकार पर जब भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सेराज खान अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे, तो पुलिस का संवेदनहीन चेहरा सामने आया। आरोप है कि गढ़वा थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने बातचीत के दौरान नेता सेराज खान के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन्हें और उनके साथियों को बेरहमी से पीटा



इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों ने कानून को ताक पर रखकर सेराज खान के वाहन पर चढ़कर उसके शीशे और हेडलाइट्स तोड़ डाले। वर्तमान में सेराज खान और उनके कार्यकर्ताओं को थाने में बंधक बनाकर रखा गया है।

सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि थाने में बंद कार्यकर्ताओं के फोन से घटनास्थल के वीडियो जबरन डिलीट करवाए जा रहे हैं। क्या गढ़वा पुलिस अपने गुनाहों और अवैध बालू माफियाओं के साथ अपने कथित गठजोड़ को छिपाने की कोशिश कर रही है

हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद जब उच्चाधिकारियों (SP, SDPO) को संपर्क करने की कोशिश की गई, तो किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।

और नया पुराने