पलामू में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

 पलामू में सड़क हादसों का ब्लैक संडे तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 4 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सृष्टि न्यूज झारखंड 

संवाददाता:-नंदन कुमार

सृष्टि न्यूज झारखंड:- झारखंड के पलामू जिले में रविवार की शाम से देर रात तक का समय काल बनकर आया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन भीषण सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। इन घटनाओं के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है और ग्रामीणों में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 

पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई बांदुबार गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रूपक सिंह (पिता- शिक्षक विजय सिंह) और कृत रौशन (पिता- जगन्नाथ सिंह), दोनों निवासी कोनवाई। घायल एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

पांकी थाना क्षेत्र के ही तेतराई गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया।मृतक की पहचान चंदन कुमार (पिता- सिलवंत राम), निवासी नौडीहा, लेसलीगंज।स्थिति पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

तीसरी घटना नावा जयपुर थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक 75 वर्षीय बुजुर्ग शीतल महतो सड़क हादसे का शिकार हो गए। वे घोरीघाट बाजार से सब्जी बेचकर पैदल अपने घर धनगरडीहा लौट रहे थे, तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज (MMCH) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लगातार हो रहे इन हादसों से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वाहनों की गति सीमा पर कोई नियंत्रण नहीं है और यातायात नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेत्री लवली गुप्ता पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं और शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें असावशन दिया 

और नया पुराने