जमशेदपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात एग्रीको में पिता ने पत्नी बेटे और गर्भवती बेटी को टांगी से काटा

 जमशेदपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात एग्रीको में पिता ने पत्नी बेटे और गर्भवती बेटी को टांगी से काटा


नंदन कुमार / सृष्टि न्यूज झारखंड 

सृष्टि न्यूज झारखंड:-लौहनगरी जमशेदपुर का एग्रीको इलाका सोमवार सुबह एक ऐसी खौफनाक वारदात का गवाह बना जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि घर के मुखिया और टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी रविंद्र सिंह पर लगा है। 

जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार सुबह करीब 6 बजे से पहले की है। आरोपी रविंद्र सिंह ने घर में रखी टांगी (कुल्हाड़ी) उठाई और एक-एक कर अपने ही परिवार का अंत कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने सबसे पहले अपनी पत्नी पर किचन में हमला किया। इसके बाद वह अलग-अलग कमरों में गया जहाँ उसका बेटा और गर्भवती बेटी सो रहे थे। आरोपी ने सोते हुए बच्चों पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी रविंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया है लेकिन उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, मुझे भगवान भी माफ नहीं करेगा। मानसिक स्थिति पर पुलिस का संदेह पुलिस के सामने आरोपी रविंद्र सिंह खुद को मानसिक रूप से बीमार बताने की कोशिश कर रहा है। हालांकि जिस तरह से उसने अलग-अलग कमरों में जाकर सुनियोजित तरीके से हत्याएं कीं उससे पुलिस को उसकी मानसिक बीमारी के दावों पर संदेह है। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है कि आखिर एक पिता इतना बड़ा 

टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी के घर में हुए इस ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे एग्रीको क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। मोहल्ले के लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि रविंद्र सिंह ऐसी किसी वारदात को अंजाम दे सकता था। फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। 



और नया पुराने