प्रभात कुमार दुबे बने JLKM के गढ़वा जिला उपाध्यक्ष
नंदन कुमार / सृष्टि न्यूज झारखंड
सृष्टि न्यूज झारखंड:- गढ़वा से इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी JLKM ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रभात कुमार दुबे को गढ़वा जिला का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि पार्टी नेतृत्व और केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक, टाइगर जयराम कुमार महतो के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रभात कुमार दुबे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और गढ़वा की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगा।
शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं ने 'हक हमारा, संघर्ष हमारा, जीत हमारी' के नारों के साथ इस फैसले का स्वागत किया है।
