पलामू के लेस्लीगंज में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ, 10 लोगों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस

 लेस्लीगंज में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ 10 लाभुकों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस


नंदन कुमार / सृष्टि न्यूज झारखंड 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- पलामू जिले के लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ किया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों, खासकर युवाओं, को उनके प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

कैंप के उद्घाटन अवसर पर ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया पूरी करने वाले 10 लाभुकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए गए। इससे लाभुकों में उत्साह देखा गया और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

शिविर में परिवहन विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी उपकरणों के साथ पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पात्र आवेदकों को पारदर्शी और सुगम तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर युवाओं और वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सड़क संस्कृति के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी के संदेश के साथ लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।


और नया पुराने