चार युवकों का सनसनीखेज आरोप ऑपरेशन कर बनाया ट्रांसजेंडर, विरोध पर दी गई अमानवीय यातनाएं

 झारखंड के जरमुंडी में चार युवकों को जबरन ट्रांसजेंडर बनाने का आरोप, दिल्ली ले जा कर कराए गए ऑपरेशन



नंदन कुमार / सृष्टि न्यूज झारखंड 

सृष्टि न्यूज झारखंड:-झारखंड की उपराजधानी दुमका जिले के जरमुंडी क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार युवकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के माध्यम से उनकी लिंग पहचान में जबरन बदलाव कराया गया। पीड़ितों का दावा है कि इसके बाद उन्हें थर्ड जेंडर के रूप में बधाई मांगने और पैसे वसूलने के लिए मजबूर किया गया।

पीड़ित युवकों ने एक किन्नर गुरु, माही किन्नर, पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें नशीली दवाएं दी गईं, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की गई। उनका यह भी आरोप है कि उनके शरीर को दागने जैसी अमानवीय यातनाएं दी गईं और ट्रेनों में बधाई मांगकर पैसे वसूलने सहित अन्य कथित अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बनाया गया।

पीड़ितों के अनुसार, वे लंबे समय तक भय और दबाव के कारण चुप रहे। अब उन्होंने हिम्मत जुटाकर पूरे मामले को सार्वजनिक किया है और न्याय की मांग की है।दूसरी ओर, आरोपों के संबंध में माही किन्नर का पक्ष सामने नहीं आ सका है। उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका बया

मामले पर पुलिस का कहना है कि यदि पीड़ितों की ओर से लिखित शिकायत या प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है, तो कानून के अनुसार पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला आरोपों के स्तर पर है। पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और नया पुराने