गढ़वा के मझिआंव में सड़क हादसे से पसरा मातम, एक की मौत और दूसरा घायल

मझिआंव में दर्दनाक हादसा: 19 वर्षीय युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
सृष्टि न्यूज झारखण्ड 

मझिआंव (गढ़वा)। गढ़वा के मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य सड़क पर हुए एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय मंटू मेहता की मौत हो गई, जबकि नीलाभ पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव - सुंडीपुर मुख्य सड़क पर राधा कृष्ण मंदिर के सामने सड़क में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 नंबर पर फोन किया गया। उसके पश्चात एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सीएचसी लाया गया। जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान पलामू जिले के लहर बंजारी गांव निवासी जगन्नाथ मेहता के 19 वर्षीय पुत्र मंटू मेहता के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव खुर्द गांव निवासी अखिलेश पाठक के 35 वर्षीय पुत्र नीलाभ पाठक के रूप में की गई है।

और नया पुराने