झारखंड शराब घोटाला: ACB ने गोवा से की नवीन केडिया को किया गिरफ्तारी | SRISHTI NEWS JHARKHAND

 

झारखंड शराब घोटाला: ACB ने गोवा से की नवीन केडिया की गिरफ्तारी, रांची लाकर होगी पूछताछ

                                                      
  सृष्टि न्यूज झारखण्ड 

रांची:
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में ACB ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपियों में से एक नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

ACB सूत्रों के अनुसार, नवीन केडिया की गिरफ्तारी गोवा से की गई है। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड की राजधानी रांची लाने की तैयारी में जुट गई है।

रांची लाकर कोर्ट में पेश करेगी ACB

जानकारी के मुताबिक, रांची लाए जाने के बाद ACB नवीन केडिया को विशेष कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद एजेंसी आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान शराब घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

कई अहम कड़ियों के खुलने की उम्मीद

सूत्रों का कहना है कि नवीन केडिया की गिरफ्तारी से शराब घोटाले से जुड़े फाइनेंशियल लेन-देन, ठेका प्रक्रिया, और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। ACB इस मामले में पहले ही कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है और दस्तावेजों की जांच जारी है।

ACB की कार्रवाई से बढ़ी सियासी हलचल

झारखंड शराब घोटाला मामले में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे और नई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

और नया पुराने