पांकी थाना क्षेत्र में 2.5 एकड़ में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की खेती विनष्ट
सृष्टि न्यूज झारखंड
सृष्टि न्यूज झारखंड:- अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजो के जंगली इलाके में करीब 2.5 एकड़ में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया गया।
पलामू पुलिस | 25 फरवरी 2026:- जानकारी के अनुसार वन भूमि पर लगभग 1.5 एकड़ तथा गैर मजरूआ भूमि पर लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम/पोस्ता की खेती की गई थी। इस पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांकी थाना पुलिस, ताल पिकेट के पदाधिकारी/जवान और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र में लगे पौधों को विधिवत विनष्ट किया गया !
अभियान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और नाम-पता सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। सत्यापन उपरांत वन विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Palamu Police ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध खेती या मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें, ताकि समय पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

