झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार
सृष्टि न्यूज झारखंड
संवाददाता:- नंदन कुमार
सृष्टि न्यूज झारखंड:- झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सिमरिया क्षेत्र के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
23 फरवरी सोमवार की रात सिमरिया क्षेत्र के घने जंगल में यह एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज संजय को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। विमान में दो पायलट, एक डॉक्टर, एक नर्स, मरीज और उसके दो परिजन सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी चतरा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के शवों का हाल जाना और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अश्वशन दिया
डॉ. अंसारी ने कहा यह अत्यंत दुखद घटना है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञ टीम से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
मृतक की पहचान
-
कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)
-
कैप्टन सवराजदीप सिंह (पायलट)
-
डॉ. विकास कुमार गुप्ता
-
संजय (मरीज)
-
अर्चना देवी (परिजन)
-
नर्स/अटेंडेंट
प्रशासन ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस और प्रशासन दुर्घटना के कारणों की गहन जांच में जुटे हैं।
हम इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। आगे की अपडेट के लिए बने रहें। सृष्टि न्यूज झारखंड के साथ

.jpg)
.jpg)