महाशिवरात्रि पर आस्था का सफर बन गया काल जहानाबाद के परिवार पर टूटा रफ्तार का कहर, चकाई-देवघर मार्ग पर भयंकर कार हादसा

महाशिवरात्रि पर आस्था का सफर बन गया काल। चकाई-देवघर मार्ग पर बसबूटिया मोड़ के पास स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकराई। ससुर-बहू की मौके पर मौत, एक बच्चा सहित चार घायल।


सृष्टि न्यूज झारखंड 

खबर :-नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड :-बिहार के जहानाबाद जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर एक परिवार की खुशी दुर्घटना में

 काल में बदल गई। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया

 मोड़ के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे एक तेजरफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे

 पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा परखच्चे उड़ गया।

इस भयावह हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार घायल हैं। मृतकों

 में धधोर गांव के 70 वर्षीय कृष्णनंदन सिंह (ससुर) और उनकी 48 वर्षीय पुत्रवधू रिंकू देवी शामिल हैं। घायलों में

 ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय बालक गणेश का नाम है। परिवार देवघर पूजा

 करने जा रहा था।


पुलिस कार्रवाई: ग्रामीणों की सूचना पर चंद्रमंडी थाना पुलिस और डायल 112 टीम पहुंची। घायलों को देवघर

 सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना

 बताया जा रहा है। ड्राइवर घायल है, पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही। कार जब्त, सीसीटीवी फुटेज

 खंगारे जा रहे।

सावधानी बरतें: रफ्तार और थकान सड़कों पर मौत का पैगाम बन रही। सुरक्षित यात्रा करें !

और नया पुराने