रामगढ़ के नेमरा गांव में सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

रामगढ़ के नेमरा गांव में सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत


सृष्टि न्यूज झारखंड 

खबर :- नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड  रामगढ़:- रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित एक पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर गांव के लोगों ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।




मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।



सामाजिक सद्भाव बैठक का उद्देश्य गांव में एकता, सौहार्द और पारंपरिक मूल्यों को सशक्त करना रहा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गांव आगमन को गौरव का क्षण बताया।

और नया पुराने